फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह से काराकोरम रेंज तक मोटसाइकिल रेस शुरू, 14 दिन तक 11 रेसर मुश्किल परिस्थितियों का करेंगे सामना

Mon, 08 Apr 2019 05:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Kargil Diwas Motorcycle Expedition
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 14 दिनों की हिमालयन हाईएस्ट विंटर मोटरसाइकिल अभियान को कारु से हरी झंडी दिखाई। 14 दिवसीय इस अभियान में 11 बाइकर्स भाग ले रहे हैं। इस अभियान का आयोजन भारतीय सेना, रॉयल एनफील्ड और हिमालयन मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया है।

विज्ञापन

 
रविवार को त्रिशूल डिवीजन के मेजर जरनल संजीव राय ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रेसर को रवाना किया। यह अभियान लेह से काराकोरम रेंज तक चलेगा। इस दौरान प्रतिभागी पहाड़ों और कठिन हालातोें से होते कुल एक हजार किलोमीटर तक का सफर तय करेंगे।

प्रतिभागियों को अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। रेस में आर्मी के मेजर के रैनुका, मेजर भूपेश रावत, कैप्टन अरपित कपिल, कैप्टन जाबेज फिल्प, कैप्टन अक्षय जोशी, कैप्टन निकिता-ए-नायर, सपाई दिवाकर, अभिजीत, शिव सिंह हैं। वही रॉयल एनफील्ड की टीम में सचिन, आदित्य, हेमा और निशाल। जबकि हिमालयन एसोसिएशन की टीम में विजय परमार हैं। यह रेसर 14 दिनाें में दुनिया की सबसे कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें