फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बचाने के प्रयास में मां घायल

Tue, 09 Sep 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ड्रीमलैंड पार्क पर हुए सड़क हादसे में बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पातल लाया गया। डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया और अपनी निगरानी में खा है। जानकारी के अनुसार बमियाल के रहने वाली सपना अपने पति त्रिलोक के साथ नवजात बच्चे को अस्पताल दिखाने के लिए आ रही थी। रास्ते में मवेशी के अचानक आने पर बाइक के अनियंत्रित होेने से वह बाइक से गिर गई।
विज्ञापन


बाइक से गिरते समय बच्चे को बचाने के प्रयास में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चे को तो मां ने बचा लिया, लेकिन उसके सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मां की वजह से नवजात बच्चे को खरोंच तक नहीं आई है।

स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहंा डाक्टरों ने मां और नवजात की जांच की। नवजात सही सलामत है लेकिन मां को सिर में छह टांके लगे हैं। डाक्टरों ने उसे अपनी निगरानी में रखा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें