फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गजनसू में मिला मोर्टार निष्क्रिय किया

Fri, 30 May 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। कानाचक्क पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गुज्जर बस्ती (बॉर्डर पुलिस पोस्ट गजनसू के बेली बंगाई क्षेत्र के नजदीक) में वीरवार को मोर्टार बरामद किया। इसे निष्क्रिय कर दिया गया है। मोर्टार मिलने की सूचना पर गजनसू पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया था। आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से बड़ी संख्या में मोर्टार दागे गए थे। इनमें से कई फटे नहीं और इन्हीं में से एक यह है।
विज्ञापन


भोर कैंप के पास हथियार के साथ एक काबू

जम्मू। चट्ठा पुलिस ने तेजधार हथियार के साथ एक युवक को पकड़ा है। बुधवार को चट्ठा में भोर कैंप के पास पुलिस ने नाके के दौरान एक संदिग्ध को रोका। पुलिस के रोकने पर संदिग्ध ने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उससे एक तेजधार हथियार बरामद हुआ। आरोपी अमनजोत सिंह प्रीतनगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें