सोनमर्ग। जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक परिचयात्मक दौरे के तहत देश भर से टूर ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को सोनमर्ग पहुंचा। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों और स्थानीय पर्यटन उद्योग के बीच संबंधों को मजबूत करना था। इस दौरान टूर ऑपरेटर का कहना है कि कश्मीर में बेहतर माहौल है, देशवासी यहां घूमने जरूर आएं।
सोनमर्ग होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष फारूक अहमद हाफिज ने इस समूह का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिन्होंने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया। महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु जैसे राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले देश भर के टूर ऑपरेटर ने कहा कि हम यहां एक ही नारा देने जमा हुए हैं...वी लव कश्मीर।