फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने पुंछ सेक्टर में दागे मोर्टार, एक किशोर की मौत

Sat, 31 Dec 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत पाक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में भारतीय पोस्टों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की। इस दौरान एक किशोर के मौत की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम चार बजे पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में मोर्टार दागे और आटोमैटिक हथियारों से फायरिंग शुरू की दी। भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान गोलाबारी की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मारे गए किशोर की पहचान तनवीर अहमद के रूप में हुई है। पुंछ सेक्टर में अभी भी रुक रुक कर गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना की सभी पोस्टों को अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ करवाने के लिए गोलाबारी कर रहा है। 

गौरतलब है कि इस वर्ष बर्फबारी कम होने की वजह से आतंकी बड़ी संख्या में घुसपैठ की फिराक में हैं। गुरुवार को भी आतंकियों ने पुंछ सेक्टर में ही घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें