फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सलामी: अरुणाचल हिमस्खलन में शहीद जम्मू-कश्मीर के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे पैतृक गांव, भारत माता की जय के लगे नारे 

Sat, 12 Feb 2022 01:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अरुणाचल प्रदेश में आए हिमस्खलन में सात जवान शहीद हो गए थे। इसमें तीन जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। तीनों जवानों का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचे तो लोगों की आंखें नम हो गई। 
विज्ञापन
शहीद अरुण कॉटल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए जम्मू कश्मीर के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच गए हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। शहीदों के पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही भारत माता की जय और शहीद अमर रहे के नारे लगते रहे। तीनों जाबांजों को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो उनके परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान सभी लोगों की आंखें नम हो गई थी।

विज्ञापन

अरुणाचल में शहीद हुए जुगल किशोर, विशाल शर्मा, अरुण काटल - फोटो : संवाद
हिमस्खलन में जम्मू कश्मीर के तीन जवानों अरुण काटल, जुगल किशोर, विशाल शर्मा समेत सात जाबांज शहीद हो गए थे। अरुणाचल प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण शहीद जवानों के पार्थिव शरीर सड़क के रास्ते एयरपोर्ट तक लाए गए। अरुण की मां और पत्नी को शहादत की जानकारी मिलने के बाद वह बेहोश हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। 

Martyrs of Arunachal, residents of Jammu and Kashmir - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर रिश्तेदार कुर्सी जमाए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अरुण का पार्थिव शरीर पहुंचने से पहले कोई भी उसकी मां या पत्नी को यह खबर न दे दे।पिता को जहां अरुण की शहादत की सूचना मिल चुकी थी। जम्मू जिले के खौड़ के गांव डोरी डगेर निवासी हवलदार जुगल किशोर तथा चक्क मलाल के सिपाही विशाल शर्मा के पार्थिव शरीर भी गांव पहुंच गया है।
विज्ञापन

जवानों को श्रद्धांजलि देते सेना के अधिकारी - फोटो : पीआरओ
लंबा इंतजार परिजनों के लिए मुश्किल होता जा रहा था। शहीद हवलदार जुगल किशोर की मां और पत्नी गुमशुम हैं। विशाल शर्मा की मां तथा बहन का भी रोकर बुरा हाल है। शहीदों के पैतृक गांवों में सन्नाटा पसरा है। पूरा क्षेत्र गमगीन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें