फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में कोरोना मरीजों से आधे से अधिक बेड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच प्रमुख कोरोना अस्पतालों में बिस्तरों को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। लेवल 1 जीएमसी जम्मू कोविड अस्पताल में आधे से अधिक बेड मरीजों से फुल हो चुके हैं और तेजी से यह ग्राफ ऊपर चढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

नारायणा अस्पताल कटड़ा में 10 फीसदी बेड ही बचे हैं, जिसके बाद मरीजों को यहां जगह नहीं मिलेगी। कश्मीर के कई अस्पतालों में 70 से 98 फीसदी तक बेड भर चुके हैं। जीएमसी जम्मू में सोमवार तक 203 बेडों पर 115 कोविड मरीज भर्ती हो चुके थे। इसमें 120 आइसोलेशन बेडों पर 23 बिना ऑक्सीजन और 51 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इसी तरह अस्पताल में आईसीयू के 83 बेडों पर 24 बिना वेंटिलेटर, 15 नॉन इंवेसिव वेंटिलेटर और 2 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जीएमसी में अब तक 56 फीसदी बेड भर चुके हैं। इसी तरह गांधीनगर के नए बच्चा बच्चा कोविड अस्पताल में 162 बेडों पर 32, एस्काम अस्पताल जम्मू में 108 बेडों पर 48 (44 फीसदी) और नारायणा अस्पताल कटड़ा में 70 बेडों पर 63 मरीज भर्ती हैं। कश्मीर में एसएमएचएस अस्पताल जीएमसी श्रीनगर में 93 बेडों पर 37, सीडी अस्पताल श्रीनगर में 104 बेडों पर 74 (71 फीसदी), स्किम अस्पताल सोरा श्रीनगर में 270 बेडों पर 150 (55 फीसदी), कश्मीर नर्सिंग होम श्रीनगर में 50 बेडों पर 49 (98 फीसदी) और जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में 150 बेडों पर 43 (28 फीसदी) मरीज भर्ती हैं। हालांकि, जिला स्तर के अस्पतालों और नए मेडिकल कॉलेजों में बेड खाली पड़े हुए हैं। लेकिन प्रमुख अस्पतालों में गंभीर मरीजों की भर्ती संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कुल 2620 बेडों पर 743 मरीज भर्ती हैं। इसमें जम्मू संभाग में 1109 बेडों पर 285 और कश्मीर संभाग में 1511 बेडों पर 458 मरीज भर्ती हैं।
टीकाकरण में तेजी, एक दिन में 64814 को वैक्सीन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच टीकाकरण में तेजी लाई गई है। सोमवार को एक ही दिन में प्रदेश में 64814 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई, इसमें जम्मू संभाग में 29833 और कश्मीर संभाग में 34981 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 1690744 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग से 876507 और कश्मीर से 814237 लोगों को वैक्सीन दी गई। जिला जम्मू में सोमवार को 115 हेल्थ केयर वर्कर्स, 868 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 10094 सिटीजन (45 वर्ष से ऊपर) को वैक्सीन दी गई। प्रदेश में अब तक जिला जम्मू में सर्वाधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। जिले में अब तक 30274 हेल्थ केयर वर्कर्स, 70896 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 245400 सिटीजन को वैक्सीन दी गई है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू ने 45 वर्ष से ऊपर वर्ग के लोगों से कोविड वैक्सीन लेने की अपील की है। उन्होंने खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों और हेल्थ केयर वर्करों को आगे आकर वैक्सीन लेने को कहा है, ताकि कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक उच्चाधिकारियों ने भी वैक्सीन के लिए अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें