2,000 स्कूलों में कमरे और लेंटर हुए क्षतिग्रस्त
संभाग में 2,000 स्कूलों में भवनों को नुकसान पहुंचा है। मलबा आने से कमरों की दीवारें ढह गई हैं तो कुछ जगह लैंटर को नुकसान पहुंचा है। इन स्कूलों में सुरक्षित शेष बचे भवनों में पढ़ाई होगी। इसी तरह अन्य स्कूलों की जांच करने पर काम जारी है।
2,500 स्कूलों में आंशिक मरम्मत की जरूरत
सोशल ऑडिट के बाद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने 2,500 स्कूलों में आंशिक मरम्मत के बाद कक्षाएं शुरू करने के लिए कहा है। इन स्कूलों में मरम्मत के बाद पढ़ाई शुरू की जा सकती है। बारिश से रिसाव और दीवारों को क्षति पहुंची है।
शिक्षा निदेशालय का दावा, 30फीसदी स्कूल भवन क्षतिग्रस्त
शिक्षा निदेशालय के अनुसार 30 प्रतिशत स्कूलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 700 स्कूल काफी क्षतिग्रस्त हालत में हैं। अन्य स्कूलों में क्षतिग्रस्त कमरों में पढ़ाई नहीं होगी। संभाग भर में कुछ स्कूलों में सर्वे करने में परेशानी आ रही है।
यहां संपर्क मार्ग टूटे हैं। इस कारण टीमें नहीं पहुंच पाईं हैं। संभाग में करीब 14,000 स्कूल हैं। इनमें सात हजार से ज्यादा स्कूलों का सर्वे हो चुका है। अन्य पर काम जारी है। रिपोर्ट आने के बाद स्कूलों में नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी।
पहले सीईओ तो अब एक्सपर्ट
इंजीनियर दे रहे रिपोर्टपहले सीईओ के माध्यम से नुकसान की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेजी गई थी। इसके बाद स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया था। अब लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सोशल ऑडिट कर रहे हैं। इंजीनियरों की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिन स्कूलों में ऑडिट किया जा चुका है उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ, रामबन और डोडा जिलों के पहाड़ी इलाकों में स्कूलों को 40 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है। स्कूलों में मलबा आ गया है। कुछ स्कूलों में बारिश का पानी जमा है। इनमें सफाई का काम चला हुआ है। सफाई के बाद इन स्कूलों को खोला जाना है।
जम्मू संभाग में 30 फीसदी स्कूलों को नुकसान हुआ है। इनमें सैकड़ों स्कूलों के भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को पंचायत घर या फिर सामुदायिक भवनों में पढ़ाई कराई जाएगी। ऑडिट जारी है।-
मुश्ताक अहमद, संयुक्त निदेशक, शिक्षा विभाग
संबंधित वीडियो-