फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक हुई 27 हजार से ज्यादा चॉपर टिकटों की बुकिंग

Wed, 07 Jun 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर के लिए बुकिंग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक नीलग्राथ-पंजतरणी सेक्टर और पहलगाम-पंजतरणी रूट के लिए 27320 चॉपर टिकटों की आनलाइन बुकिंग हो चुकी है। इस बार यात्रियों को नीलग्राथ-पंजतरणी सेक्टर के लिए 1715 रुपये और पहलगाम-पंजतरणी रूट के लिए एकतरफा (प्रति यात्री) 2950 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में नीलग्राथ-पंजतरणी से 2000 और पहलगाम-पंजतरणी रूट के लिए यह किराया 4300 रुपये था। इस बार दोनों रूटों में चॉपर किराये में 285 और 1350 रुपये की कटौती की गई है। राजभवन श्रीनगर में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ बैठक में चॉपर सेवा संबंधी तैयारियों पर चर्चा की।

सीईओ नरुला ने बताया कि चॉपर सेवा को लेकर संबंधित एजेंसियों के साथ लगभग औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यात्री सुनिश्चित करें कि वे बोर्ड से मान्यता प्राप्त हेली आपरेटरों और एजेंटों से ही टिकट की बुकिंग करवाएं।
विज्ञापन


हेली आपरेटरों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर डाला गया है। भारतीय वायुसेना और हेली आपरेटरों से समन्वय बनाकर यात्रा के दौरान गंभीर रूप से घायलों को उचित चिकित्सा सेवाएं देने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें