पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ में मां और बेटे ने एक साथ 12 वीं की परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम दोनों के लिए चौकाने वाले थे। मां अपने 18 साल के बेटे से आगे निकल गई।
37 वर्षीय नयनमोनी बेजबेरुआ ने 12 वीं के परीक्षा में प्रथम श्रेणी से 69.8 प्रतिशत के साथ पास किया है। नयनमोनी को समाजशास्त्र में 80 अंक मिले हैं वहीं उसे इस बात का दुःख भी है कि वो अपने पसंदीदा विषय असमी साहित्य में ज्यादा अंक नहीं प्राप्त कर सकी।
असम बोर्ड के 12 वीं के परीक्षा परिणाम पिछले सप्ताह आए हैं। नयनमोनी अपने अच्छे अंक आने के बावजूद भी दुःखी हैं क्योंकि उनका बेटा अंकुर बड़ी मुश्किल से थर्ड डिवीजन पास हुआ है।