फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रोहिंग्या बस्ती में मौलवी ने मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा से किया कुछ ऐसा, सह ना पाई वो

Mon, 12 Nov 2018 03:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू के शहर के नरवाल क्षेत्र स्थित रोहिंग्या बस्ती में चलने वाले एक मदरसे के मौलवी पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का केस दर्ज किया गया है। शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि मौलवी ने यौन शोषण करने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी मोहम्मद यूसुफ म्यांमार का रहने वाला है। आरोप है कि उसने मदरसे में पढ़ने वाली 11 साल की छात्रा का यौन शौषण करने की कोशिश की। छात्रा ने इसके बारे में अपने परिवार को जानकारी दी। 

इसके बाद अभिभावकों ने त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मौलवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मदरसों में भी पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। रोहिंग्याओं की बस्ती में चलने वाले मदरसे में यह इस तरह का पहला मामला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें