फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन कश्मीर' पर गहन मंथन के लिए शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Thu, 13 Jul 2017 12:14 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डा. मोहन भागवत शुक्रवार को जम्मू में पहुंचेंगे। यहां पर वह 14 से 22 जुलाई तक वेद मंदिर में होने वाली अखिल भारतीय प्रचारक बैठक में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में संघ के प्रमुख नेताओं में भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसबले समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


संघ सूत्रों के अनुसार सर संघ चालक डा. मोहन भागवत के दौरे से पूर्व वीरवार को सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले जम्मू पहुंच जाएंगे। यहां पर वह जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष व्याख्यानमाला कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहेंगे।

वर्तमान संदर्भ में भू-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर व्याख्यानमाला में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का भी संबोधन होगा। इस अवसर पर दीनदयाल संपूर्ण वांग्मय का प्रादेशिक लोकार्पण भी होगा तथा कार्यक्रम के प्रारंभ में दीनदयाल के जीवन पर एक वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग भी दिखाई जाएगी। एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डा. महेश चंद्र शर्मा, दीनदयाल शोध संस्थान नई दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्रजीत सिंह और संयोजक डा. शाम लाल गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें