शिक्षक दिवस पर देशभर के स्कूलों में मोदी के भाषण को टीवी अथवा रेडियो पर सीधे प्रसारण के मुद्दे को लेकर राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है। भाजपा जहां इसका बचाव कर रही है वहीं विरोधी दलों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी है।
भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि इससे बच्चों में देश को जानने का अच्छा अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें अपने प्रधानमंत्री से रूबरू होने का मौका भी मिल सकेगा।
कहा कि अच्छी बातें सुनकर अच्छा चरित्र निर्माण होगा। बच्चों को ही देश की बागडोर संभालनी है, जिससे बच्चों में देशभक्ति का भाव जगाना जरूरी है। इस महान उद्देश्य में कोई सियासी दल अड़ंगा डालता है तो यह निंदनीय है।