देश में असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मोदी असहिष्णु नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं।
सईद ने पाकिस्तान के साथ वार्ता का भी समर्थन किया है। वह चाहते हैं कि मोदी सात तारीख को सूबे की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों पर जमी बर्फ को उसी तरह हटाएं, जैसा 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने शांति प्रक्रिया शुरू कर किया था।
अटल ने वह पहल भी कश्मीर की धरती से ही की थी। पीडीपी नेता ने कहा कि मोदी ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ गठबंधन किया है। मेरे पास केवल तीन लोकसभा सीटें हैं, जबकि वह पूरे देश के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। उन्हें 1.2 अरब लोगों ने चुना है।