फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Wed, 31 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मोदी सरकार के छह महीने पूरा होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि छह महीने में ही मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों तक लगातार बढ़ रही महंगाई दर पर ब्रेक लगाया है। साथ ही महंगाई रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए जुगल ने कहा कि महंगाई दर 6.18 फीसदी से कम होकर 5.52 फीसदी पर आ गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम होने से देशवासियों को राहत मिली है। विदेशों से काले धन को वापस लाने की तरफ कदम उठाए गए हैं। वर्क कल्चर को बढ़ावा दिया गया है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत करोड़ों गरीबों के बैंकों में खाते खुले। इससे गरीबों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक पेंशन योजना शुरू किया गया है। किसानों के हित में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के साथ कई अन्य योजनाएं भी शुरू की गई हैं। स्वच्छता अभियान देश में शुरू किया गया।
विज्ञापन


गंगा की साफ सफाई के लिए अभियान शुरू करने के साथ गौ की रक्षा के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान सम्मान बढ़ा है और देश की सीमाओं की सुरक्षा पुख्ता हुई है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सुनील सेठी और बलवीर राम रतन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें