फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मॉकड्रिल आज, रात आठ बजते ही बजेगा सायरन, ब्लैक आउट भी होगा

Sat, 31 May 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में शनिवार रात मॉकड्रिल होगा। रात आठ बजे सायरन बजेगा। ब्लैक आउट भी होगा। यह पूरी प्रक्रिया 15 मिनट की होगी। इसका उद्देश्य अपनी आपातकालीन तैयारियां को जांचना और मजबूत करना है। जिला प्रशासन जम्मू ने यह सूचना जारी की है। यह मॉकड्रिल ऑपरेशन शील्ड के तहत की जा रही है।
विज्ञापन


डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य की तरफ से मॉकड्रिल को लेकर जानकारी दी गई है। इसमें बताया कि लोगों को आपातकालीन समय में कैसे प्रशासन का सहयोग करना। मॉक ड्रिल के दौरान जरूरी निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
रात आठ बजे सायरन की आवाज सुनाई देते ही सभी लोगों को अपने घर, प्रतिष्ठानों की लाइटें, इनवर्टर, सोलर लाइट, वाहनों की लाइटें को बंद करना होगा। इसके साथ ही घर में खिड़कियों पर पर्दे लगाने होंगे। इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह तैयारी का हिस्सा है। 15 मिनट के मॉकड्रिल के दौरान सभी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद करने के लिए कहा गया है। ऐसे समय में सभी आपातकालीन सेवाएं सुविधाएं चालू रहेंगी।
विज्ञापन


मॉकड्रिल से पहले एसडीआरएफ ने जांची अपनी तैयारियां
मॉकड्रिल से पहले एसडीआरएफ ने अपनी तैयारियां को जांचा। शुक्रवार को गांधीनगर में एसडीआरएफ की टीम ने अभ्यास किया। इसमें बताया कि आपातकालीन स्थिति के दौरान कैसे काम किया जाता है। लोगों की ओर से अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में बताया। वहींए श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा में अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य आग लगने की स्थिति में रेल कर्मियों को उचित प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें