-बाड़ी ब्राह्माणा रेलवे स्टेशन पर किया गया संयुक्त अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्माणा रेलवे स्टेशन पर रविवार को संयुक्त मॉक ड्रिल करवाई गई। एसडीपीओ रेलवे पुलिस जम्मू की देखरेख में पुलिस, सीआईडी, सेना एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने भाग लिया। अभ्यास कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के प्रबंधों का मूल्यांकन किया गया।
अभ्यास के दौरान प्रतिभागी एजेंसियों ने आतंकवाद से लेकर अन्य किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए अपनी संचालन प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। सभी हितधारकों की सुरक्षा प्रतिक्रिया, समय, समन्वय और प्रभावशीलता का आकलन किया गया। अभ्यास का उद्देश्य सुधार के क्षेत्रों की पहचान कर प्रतिक्रिया तंत्र को सुव्यवस्थित करना भी था।