फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में आपात स्थिति से ऐसे निपटेगी टीम

Sat, 25 Apr 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल ने लखनपुर से भवन तक संबंधित जिला उपायुक्तों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग या खराब मौसम के चलते बंद होने पर यात्रा रुकने की सूरत में यात्रियों को सभी सहूलियत देने के लिए मार्क ड्रिल की जाए। यात्रा से पूर्व आरएंडबी और यातायात विभाग हाईवे को दुरुस्त बनाने के लिए सभी उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान रास्ते से भूस्खलन या अन्य किसी रुकावट को हटाने के लिए उपकरणों के साथ पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रखा जाए। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गांधीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करते हुए मंडलायुक्त ने कई निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आन स्पाट पंजीकरण, फिटनेस प्रमाण पत्र, हेल्थ एडवाइजरी के साथ क्या करें और क्या न करें, जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को यात्रियों तक पहुंचाने के पूरे इंतजाम हों।

रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से आगे बेस कैंपों तक यातायात को सुचारु रखने के उचित प्रबंध हों। हाईवे बंद और मौसम खराब होने की सूरत में आपात स्थिति में यात्रियों को सभी उचित सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जिला डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटियों, एनजीओ और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जिला उपायुक्त बैठकें कर रोड मैप तैयार करें।
विज्ञापन


नगर निगम यात्री निवास भगवती नगर के अलावा बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई के सभी जरूरी इंतजाम करेगा। बैठक में प्रशासनिक और पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें