फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी हमले को नाकाम बनाने के लिए चंद्रकोट में मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा घंटे तक चली ड्रिल में 151 जवानों ने खोजी कुत्तों व बम निरोधक दस्ते के साथ लिया हिस्सा
विज्ञापन

जम्मू। रामबन जिले के चंद्रकोट में अमरनाथ यात्रियों के पड़ाव स्थल पर लगने वाले लंगर स्थल पर आतंकी हमले को नाकाम बनाने के लिए शुक्रवार को सुरक्षा का मॉक ड्रिल किया गया। इसमें सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसएसबी के जवान शामिल हुए।
विज्ञापन

आतंकी हमले के दौरान आतंकियों को घेरने और उन्हें बिना नुकसान के मार गिराने का अभ्यास किया गया। आतंकियों की ओर से प्लांट की गई आईईडी को बम निरोधक दस्ते की ओर से नििष्क्रय करने के साथ ही खोजी कुत्तों की मदद से आतंकियों का सुराग लगाने का भी अभ्यास किया गया। लगभग सवा घंटे तक चले मॉक ड्रिल में सुरक्षा बलों के 151 जवान शामिल रहे। इसमें सीआरपीएफ 84 बटालियन के 58, पुलिस के 26, 23 राष्ट्रीय राइफल्स के 20 व एसएसबी ए-38 व एफ-73 के 47 जवान शामिल हुए। मॉक ड्रिल अचानक शुरू होने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, जब उन्हें पता चला कि मॉक ड्रिल चल रही है तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें