स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए ईट राइट इनिशिएटिव प्रशिक्षण शुरू होगा :
उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग अगली तिमाही में सभी जिलों में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए ‘ईट राइट इनिशिएटिव’ और संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को बाजार पर विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली वस्तुओं के संबंध में कड़ी निगरानी रखने और जनशक्ति की कमी को पूरा करने के लिए प्रवर्तन कर्मचारियों के युक्तिकरण और सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव वित्त, जम्मू और कश्मीर के संभागीय आयुक्त, स्वास्थ्य सचिव, सचिव विधि आदि लोग मौजूद रहे।
विधु शेखर होंगे जम्मू के नए अतिरिक्त उपायुक्त
प्रदेश सरकार ने जेकेएएस अधिकारियों को कार्यभार साैंप दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग में नियुक्ति का इंतजार कर रहे पंकज मगोत्रा को कमांड एरिया विकास निदेशक, प्रबंध निदेशक केबल कार कारपोरेशन सैय्यद कमर सज्जाद को पर्यटन विभाग में निदेशक लगाया गया है। उनके पास केबल कार कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग में नियुक्ति का इंतजार कर रहे विधु शेखर को अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। वित्त विभाग ने छह अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें मोहम्मद अकरम, आलिया इतिखार, शाैकत अली, सुनील कुमार शर्मा, जगदीश कुमार, मोहम्मद इकबार राथर शामिल हैं। इस बारे में प्रधान सचिव संतोष वैद्य ने आदेश जारी किए हैं।