पुलिस ने वीरवार को बॉर्डर से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित अति संवेदनशील इलाके में तलाशी अभियान चलाया। मढ़ विधानसभा हलके के सीमावर्ती गांव देयोड़े नप्पू, नन्नू चक, गोल पत्तन और आसपास के इलाकों में बॉर्डर पुलिस पोस्ट गजनसू की टीम ने चौकी इंचार्ज मारूफ हुसैन के नेतृत्व में सुबह से शाम तक सघन सर्च ऑपरेशन किया। यह इलाका पाकिस्तानी सीमा से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है और पिछले कुछ समय से यहां ड्रोन की गतिविधियां देखी जा रही हैं।