फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातोंरात खड़ा किया मोबाइल टावर सील

Thu, 04 Feb 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती के रिहायशी इलाके में टावर लगाने का विरोध करने के बावजूद रातोंरात टावर खड़ा कर दिया गया। वीरवार सुबह टावर लगा देख इलाके के लोग भड़क उठे।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने डिप्टी कमिश्नर सिमरनदीप सिंह को लिखित में शिकायत दी। इसके बाद उन्होंने मामला नगर निगम आयुक्त को रेफर कर दिया।

लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त मनदीप कौर ने बिना किसी देरी के टावर को सील करा दिया।

नई बस्ती के शिफाली, अभिषेक, बोधराज, सुदेश कुमारी सहित करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं थे। उन्होंने इलाके के 40 लोगों के हस्ताक्षर करा डीसी से शिकायत की।

शिफाली ने बताया कि उनके घर के पास रातोंरात चौथी मंजिल पर मोबाइल टावर लगा दिया गया। इसके रेडिएशन से उन्हें दिक्कतें होंगी।  उनकी मांग है कि अब टावर को जल्द से हटवाया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें