फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा को छोड़कर कश्मीर में मोबाइल सेवा बहाल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर

Sat, 09 May 2020 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रियाज नायकू के मारे जाने के बाद सुरक्षा कारणों से बंद की गई मोबाइल सेवा तीन दिन बाद बहाल कर दी गई। हालांकि अभी पुलवामा में मोबाइल सेवा पर पांबदी जारी है। वहीं इंटरनेट सेवा कब बहाल होगी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि बेगपोरा एंकाउंटर में हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका के चलते कश्मीर घाटी में मोबाइल सेवा और इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। इसके साथ ही सड़कों पर प्रदर्शन को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध रहे।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पुराने इलाके, पुलवामा और आस-पास के इलाकों में सड़कों पर कंटीले तार लगे हैं। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए पहले से कड़े प्रतिबंध हैं। शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद शुक्रवार को बड़गाम जिले में अराजकतत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इसमें एक पुलिस उपाधीक्षक घायल हो गए। हिंसक झड़पों के चलते काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

अराजकतत्वों ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। पहले तो सुरक्षाबलों ने संयम बरता, इसके बाद भी पथराव बंद न हुआ तो हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया।

इसके बाद भी पथराव नहीं थमा तो आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान पथराव में पुलिस उपाधीक्षक फैयाज हुसैन को सिर में चोट लगी। उपद्रवियों ने बुधवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान नायकू और उसके सहयोगी के मारे जाने के बाद भी पथराव किया था, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें