फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के पांच जिलों में मोबाइल सेवा शुरू, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से थी बंद

Thu, 29 Aug 2019 08:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
Internet User - फोटो : Pixr8
विज्ञापन

राज्य प्रशासन ने पाबंदियों में ढील देते हुए संभाग के सभी दस जिलों में मोबाइल सेवा बहाल कर दी है। बुधवार देर रात किश्तवाड़, रामबन, डोडा, राजौरी और पुंछ में मोबाइल कालिंग पर लगाई गई रोक हटा ली गई। इन जिलों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किश्तवाड़ और रामबन में दिन में धारा 144 प्रभावी होने के साथ रात का कर्फ्यू जारी है।  

विज्ञापन


बुधवार देर रात 10 बजे जम्मू संभाग के इन पांच जिलों में मोबाइल कालिंग सेवा बहाल कर दी गई है। इससे पहले पांच जिलों में यह सेवा पहले से सुचारु है। इस सेवा के शुरू होने से लोगों को राहत मिली। 

इन जिलों में 25 दिन से मोबाइल सेवा बंद होने का असर कारोबार पर भी पड़ रहा था। इस सभी जनपदों में स्कूल पहले ही खोल दिए गए हैं। रामबन जिले के बनिहाल इलाके में प्रशासन की तरफ से कुछ पाबंदियां अभी भी लगाई गई है। 
विज्ञापन


इस इलाके में पड़ने वाले हाईवे पर अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। अधिकारियों के मुताबिक इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने का फैसला कानून व्यवस्था की स्थितियों की समीक्षा के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें