फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस जेल में बंद हैं खूंखार विदेशी आतंकी, छापेमारी में मिला पाकिस्तान से जुड़ा कुछ ऐसे, अधिकारी हैरान

Mon, 21 Jan 2019 12:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
जेल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को चाक चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस ने कोट भलवाल स्थित केंद्रीय जेल परिसर में रविवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उसने बिना सिम के दो मोबाइल फोन जब्त किए। 
विज्ञापन


राज्य पुलिस की एसओजी और जम्मू पुलिस ने संयुक्त रूप से अति संवेदनशील माने जाने वाली कोट भलवाल जेल में सुबह 8 बजे तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो मोबाइल फोन मिले हैं। एसओजी ने बरामद दोनों फोन कब्जे में ले लिए। इस मामले में घरोटा पुलिस ने कोई भी मामला दर्ज नहीं किया है। 

तलाशी अभियान के दौरान एसओजी के अलावा एसपी रूरल दुष्यंत शर्मा, एसडीपीओ अखनूर, एसएचओ घरोटा के अलावा डीपीएल से आए जवान शामिल थे। गौरतलब है कि कोट भलवाल अति संवेदनशील जेल है। इसमें खूंखार विदेशी आतंकियों सहित कश्मीर के अलगाववादी भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
दुष्यंत शर्मा ,एसपी (रूरल ) ने बताया कि मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें