फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः फिर से बंद कर दी गई मोबाइल और इंटरनेट सेवा

Sun, 18 Aug 2019 12:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शुक्रवार देर रात ही जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की गई थी। जम्मू, रियासी, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू की गई थी जिसे फिर से बंद कर दिया गया है। बता दें कि यह सेवा पांच अगस्त से पूरे राज्य में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः   हाल-ए-कश्मीरः तेजी से बदल रही है घाटी की हवा, देखिए यह तस्वीरें

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर सरकार के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा था कि कुछ इलाकों में हालातों को देखते हुए मोबाइल सेवा बहाल कर दी जाएगी, यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। साथ ही शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी राज्य में सचिवालय और सराकरी कार्यलयों को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस कर घाटी के हालातों व अन्य प्रमुख मामलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार को कुछ निश्चित कदम उठाने की आवश्यकता थी। इस वजह से प्रतिबंध लगाए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः लेहः देश के लोगों को खूब लुभा रहा है आदि महोत्सव, 20 राज्यों के आदिवासी ले रहे हिस्सा, तस्वीरें

उन्होंने कहा कि हमारे पास महत्वपूर्ण विश्वसनीय इनपुट थे कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में हमला करने की योजना बना रहे हैं। परिणाम स्वरूप उठाए गए कदमों में लोगों की आवाजाही और दूरसंचार कनेक्टिविटी पर प्रतिबंध लगाए गए थे। साथ ही सभाएं करने, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के प्रतिबंध शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें