कश्मीर हिंसा के चलते प्रशासन ने जम्मू संभाग में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर फिर से रोक लगा दी है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
वहीं राजधानी श्रीनगर में अलगाववादियों ने आज हजरतबल दरगाह चलने और नमाज पढ़ने का आह्वान किया था। हिंसा के चलते प्रशासन ने नमाज अता करने की अनुमति नहीं दी।
श्रीनगर के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। पुलिस के वाहन लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रहे हैं।
वहीं अलगाववादी नेता गिलानी ने लोगों को शिकारे से डल झील के रास्ते दरगाह पहुंचने को कहा था, जिसके मद्देनजर डल झील पर भी पहरा कड़ा कर दिया गया है।
J&K: Mobile internet services temporarily suspended in Jammu, shutdown observed in Jammu's Doda, Banihal and Kishtwar region.— ANI (@ANI_news) August 5, 2016