फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Visit Jammu: बारामुला जनसभा स्थल के साथ श्रीनगर में मोबाइल बंकर स्थापित, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Tue, 04 Oct 2022 03:23 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर शहर में जगह जगह नाके लगाने के साथ हर संदिग्ध व्यक्ति और गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला में 5 अक्तूबर को होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पूर्व श्रीनगर और बारामुला समेत घाटी में लगभग हर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जमीन से आसमान तक निगरानी की जा रही है। जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दूसरा तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर का दौरा है।

विज्ञापन


अमित शाह के दौरे से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर शहर में जगह जगह नाके लगाए गए हैं और हर संदिग्ध व्यक्ति और गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से बताया कि गृह मंत्री के दौरे को देख रेहड़ी फड़ी वालों को भी सड़क किनारे खड़े होने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही कई जगहों पर नाके और मोबाइल बंकर भी स्थापित किये गए हैं। इसके अलावा ड्रोन और क्वाडकॉप्टर से भी हवाई निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाइक, स्कूटर और स्कूटी चालकों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है क्योंकि आतंकवादी अक्सर दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल कर हमलों को अंजाम देते हैं। जिनके पास दस्तावेज नहीं उन्हें सीज किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक केवल श्रीनगर शहर में पिछले दो दिनों में 500 से अधिक दोपहिया वाहनों को सीज किया गया है। इस बीच श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर भी निगरानी बढ़ाई गई है और बारामुला टाउन के ओर जाने वाले रास्तों को भी सील किया गया है।

कुल मिलाकर देखें तो आतंकवादियों के मंसूबों को विफल बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। दिन-रात निगरानी रखी जा रही है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने भी श्रीनगर-बारामुला-उड़ी और वापस आने वाले वाहनों के लिए 5 अक्तूबर के लिए एक विशेष रूट प्लान भी जारी किया गया है। 

पाकिस्तान तक गूंजेगी गरज : अल्ताफ

इस बीच भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि बारामुला में शौकत अली स्टेडियम में 5 अक्तूबर को होने वाली अमित शाह की रैली एक भव्य रैली साबित होगी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, अब बस इंतजार है अमित शाह के सभा को संबोधित करने का, जिसकी गरज पड़ोसी देश पाकिस्तान तक गूंजेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है कि इस रैली में 40 हजार के करीब भाजपाई शामिल होंगे।   

रैलियां ऐतिहासिक होंगी : रैना

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि राजोरी और बारामुला में अमित शाह द्वारा संबोधित की जाने वाली रैलियां ऐतिहासिक होंगी। बारामुला की रैली में घाटी भर के लोग भाग लेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग का है और भाजपा जम्मू-कश्मीर में हमेशा चुनाव के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें