फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने पीडीपी सांसद को घेरा, पथराव, आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी सांसद नजीर अहमद लावे को कुलगाम जिले के बुगाम इलाके में गुस्साई भीड़ ने घेर लिया। उन पर पथराव किया। गुस्साई भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगी एक पुलिस गाड़ी को लोगों ने आग के हवाले कर दिया गया। किसी प्रकार सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ से बचाकर लावे को सुरक्षित निकाला।

जानकारी के अनुसार पीडीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य नजीर अहमद लावे शनिवार को कुलगाम के बुगाम में स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में किसी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन


जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने उनके काफिले के लिए गेट खोला तो काफिले के पीछे-पीछे सैकड़ों लोग आजादी के हक में नारेबाजी करते हुए स्कूल परिसर में दाखिल हो गए।

स्कूल में भी की तोड़फोड़

उन्होंने लावे तथा वहां मौजूद अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गुस्साई भीड़ से सांसद को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर दी। सांसद के काफिले की एक पुलिस गाड़ी से जवानों को उतारकर लोगों ने उसमें आग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आजादी के हक में नारेबाजी कर रहे लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। वहां तोड़फोड़ की और मौजूद गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। स्कूल इमारत की खिड़कियों के शीशे और फर्नीचर तोड़ डाले। ऑफिशियल रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचाया।

शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल, सीईओ और डिप्टी सीईओ के साथ ही शिक्षकों और एक कर्मचारियों ने भागकर एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद काफी देर तक लोगों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

गांव के युवा नेताओं को नहीं करते पसंद

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार सीआरपीएफ एवं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन घंटों तक गुस्साई भीड़ का पुलिस और स्कूल बिल्डिंग पर हमला जारी रहा।

इस दौरान कई युवक एवं पुलिसकर्मी घायल भी हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनावों के दौरान इस गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार किया था। करीब 8000 मतदाताओं ने मताधिकार नहीं किया था।

यहां के ज्यादातर युवा राजनेताओं को पसंद नहीं करते और गांव में उनकी मौजूदगी नहीं देखना चाहते। लावे की गांव में मौजूदगी पर ही युवाओं का गुस्सा फूटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें