पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) के लिए बनाई जा रही नई इमारत का काम शुक्रवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने बंद करवा दिया। विधायक जिला विकास परिषद (डीडीसी) की सदस्य रीता शर्मा व अन्य लोगों के साथ पीएचसी का दौरा करने पहुंचे थे।
इस दौरान विधायक निर्माण कार्य से नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि इस्तेमाल किए जा रही निर्माण सामग्री सही नहीं है। उन्होंने तुरंत काम बंद करने के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में सरकारी पैसों का दुरुपयोग हो रहा है, इसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा विधायक पीएचसी में उपचाराधीन मरीजों से भी मिले और उनको मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि पीएचसी में जिन विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। यहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों हों, इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।