फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगरोटा में जल संकट के खिलाफ धरने पर बैठीं विधायक

विज्ञापन
नगरोटा में जल संकट के खिलाफ धरने पर बैठीं विधायक। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा विधायक देवयानी राणा ने विधानसभा क्षेत्र में गहराते जल संकट के विरोध में बुधवार को सड़क जाम का नेतृत्व किया। उन्होंने इस समस्या को प्रशासनिक लापरवाही और जल शक्ति विभाग की विफलता का परिणाम बताया। बदसू पंचायत के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 13 से अधिक पीएचई स्टेशन और खोदे गए कुएं महीनों से बंद पड़े हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हैं। हुरनाली और कह पोहटा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त कुओं की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। राणा ने फंड का सही उपयोग न होने का भी आरोप लगाया.
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटर और पंप बार-बार खराब हो रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। साथ ही पानी के टैंकर बंद किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें