फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती को बताया गृह मंत्रालय का एजेंट, विधायक रशीद गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और कुपवाड़ा जिले के लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद को शुक्रवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार इंजीनियर रशीद को उस समय पुलिस ने हिरासत में लिया, जब वह बारामुला जिले के ऊड़ी के गिंगल में अपनी गाड़ी में जा रहे थे।

उनका वहां जाने के पीछे उद्देश्य था एनएचपीसी के हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात करना और साथ में उन लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करना था, जिन्हें सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों द्वारा पीटा गया था।
विज्ञापन


इस घटना की निंदा करते हुए इंजीनियर रशीद ने मौजूदा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के संसाधनों की लूट के साथ कर्मचारियों के अधिकारों पर अंकुश लगाने के लिए एनएचपीसी को खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि राज्य में एनएचपीसी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है।
विज्ञापन


रशीद ने कहा कि पुलिस की इस हरकत ने राज्य सरकार को एक्सपोज कर दिया और इस बात को साबित कर दिया कि मुफ्ती शासन गृह मंत्रालय के एक्सटेंशन विंग की तरह काम कर रहा है और सभी स्तरों पर कश्मीरियों के अधिकारों पर अंकुश लगाने पर तुला हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें