विधानसभा में लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद के कश्मीर में जनमत संग्रह करवाने की मांग उठाने पर उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता ने उन्हें जमकर लताड़ गई। गुप्ता ने कहा, अगर तुम भारतीय संविधान को नहीं मानते तो पाकिस्तान चले जाओ।
उन्होंने इंजीनियर रशीद के जनमत संग्रह के शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने की विधानसभा अध्यक्ष से मांग की जिसे मान लिया गया।
हालांकि पवन गुप्ता ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर भी आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था में ढील देने की वजह से कश्मीर में हालात खराब हुए। उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों के बंकर खाली करवाए गए।