फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का नदी से मिला शव

Thu, 21 Sep 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी के गांव मवा पतराड़ा से नदी में नहाते समय लापता हुए कस्तूरी लाल पुत्र विचित्रू राम का शव वीरवार को नदी से एनडीआरएफ की टीम ने ढूंढ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को कस्तूरी लाल नदी में नहाने के लिए गया था। मंगलवार देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

नदी के किनारे से जब उसके कपड़े तथा जूते मिल गए तो परिजनों को शक हो गया कि वह तवी में नहाते समय डूब गया है। परिजनों ने सुंदरबनी पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एनडीआरएफ  की टीम को कस्तूरी लाल की तलाश में लगाया। वीरवार की सुबह कस्तूरी लाल का शव मिला। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें