फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बिलाल सोफी के परिवार ने आतंकियों से की अपील, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 03 Nov 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा विश्वविद्यालय के छात्र एहतेशाम बिलाल सोफी के आईएसजेके में शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवार सदमे में है। परिवार ने रहम करते हुए घर वापसी की अपील की है। उसके पिता बिलाल अहमद सोफी और मां का वीडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पिता ने कहा है कि वह घर का इकलौता पुरुष सदस्य है। उन्होंने आतंकियों से रहम करते हुए उसे रिहा करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि बिलाल के लिए परिवार ही स्वर्ग है। वह 12 सदस्यों वाले परिवार की आस है। क्या तुम भूल गए हो कि बीते दो साल में इस मकान ने चार लोगों की मौत को देखा है। उसकी मां ने आतंकी जाकिर मूसा के नाम जारी वीडियो में घर वापसी की अपील करते हुए कहा है कि वह पति के बाद इकलौता देखभाल करने वाला है। उसके बिना वह नहीं रह सकती है।

शारदा विश्वविद्यालय से लापता कश्मीरी छात्र एहतेशाम बिलाल के आईएसजेके में शामिल होने की तस्वीर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वायरल तस्वीर में वह एसाल्ट राइफल के साथ इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर (आइएसजेके) संगठन के आतंकी के तौर पर नजर आ रहा है। इसके साथ ही उसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। एहतेशाम श्रीनगर के खानयार का निवासी है। वह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र है। 28 अक्तूबर को दिल्ली से लापता हो गया था।
विज्ञापन


वीरवार को श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में उसके पिता बिलाल अहमद सोफी और परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए उसके सुरक्षित वापसी की मांग की थी। एहतेशाम के पिता का कहना था कि 28 अक्तूबर को उनकी बेटे से बात हुई थी। उसने कहा था कि वह दिल्ली घूमने के लिए आया है। जब यह पूछा कि वह कहां-कहां गया, तो उसने बताया कि वह कैंपस पहुंच कर फोटो भेजेगा। शाम करीब 6 बजे फिर कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आया और अब उसके आतंकी संगठन में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां वायरल वीडियो व ऑडियो की सत्यता की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस बात की तस्दीक कर रही है कि क्या वायरल वीडियो में सच्चाई है। उसके श्रीनगर तक पहुंचने और अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें