जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी और खराब मौसम के चलते गो एयर और इंडिगो एयर लाइन्स की कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। शनिवार को श्रीनगर में इस सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हुई है। मौसम खराब होने की वजह से यह फ्लाइट्स रद्द की गई हैं।
शनिवार को श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई है। जिसके चलते गो एयर ने अपनी फ्लाइट संख्या G8-213, G8-912, G8-287, G8-224 और G8-697 को रद्द कर दिया। वहीं इंडिगो ने अपनी 6E-478 और 6E-269 फ्लाइट को रद्द कर दिया है।