फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मां का इलाज कराने गया परिवार, घर में आग से सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। मां का इलाज कराने गए परिवार के बाद सुनसान पड़े घर में आग लग गई। इस कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना फ्लायं मंडाल के गांव सुम की है जहां बुधवार को अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक ने बताया कि वह गांधी नगर अस्पताल गए थे। घर बंद होने के कारण आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता और साहस के चलते आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। कमरे में बचा कुछ सामान भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित राहत और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें