जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 15 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने राजबाग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 363 और 4 पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गूडा पंडितां के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन दिसंबर को आरोपी उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर कठुआ के एक होटल में ले गया। इसके बाद आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। राजबाग थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच जारी है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।