फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में उपद्रवियों ने रेल सेवा को फिर बनाया निशाना

Tue, 06 Dec 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में रेल सेवा को उपद्रवियों ने एक बार फिर से निशाना बनाया है। इसके बाद कुछ समय के लिए रेल सेवा को कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया गया। उपद्रवियों ने रविवार शाम को और सोमवार सुबह श्रीनगर से बड़गाम और पट्टन से हामरे रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे सिगनल बाक्स, केबल, ट्रैक को क्षतिग्रस्त किया है।
विज्ञापन




रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नुकसान तो किया गया है, लेकिन रेल सेवा को बंद नहीं होने दिया जाएगा। मरम्मत का कार्य पूरा करके मंगलवार को रेल सेवा पहले की तरह से शुरू कर दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को उपद्रवियों ने पट्टन से हामरे स्टेशन के बीच सिगनल के साथ तोड़-फोड़ की। इसके साथ कई स्थानों पर सिगनल बाक्स उखाड़ कर फेंक दिए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बढ़ाई गई रेल ट्रैक की सुरक्षा

बढ़ाई गई रेल ट्रैक की सुरक्षा - फोटो : demo
सोमवार की सुबह उपद्रवियों ने बडगाम से बारामुला के बीच ट्रैक को नुकसान पहुंचाया। जब रेलवे को इसकी जानकारी मिली तो सोमवार सुबह बनिहाल से बारामुला जा रही ट्रेन को पट्टन से पहले ही रोक दिया गया। रेलवे की टीम को कड़ी सुरक्षा के साथ तुरंत मौके पर भेज दिया गया।

रेलवे ने मरम्मत का काम पूरा करके कुछ घंटे बाद रेल सेवा को शुरू कर दिया है। बाकी का मरम्मत का कार्य मंगलवार को किया जाएगा। इसके अलावा जीआरपी व अन्य सुरक्षा बलों ने ट्रैक की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

किसी कीमत पर बंद नहीं होगी रेल सेवा

कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
कश्मीर में रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर अतुल कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही रेलवे ने रेल सेवा को बंद करके मरम्मत का कार्य पूरा करवाया और फिर रेल सेवा को शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उपद्रवी रेल सेवा को बंद करने के लिए तोड़फोड़ कर रहे हैं, लेकिन रेलवे किसी कीमत पर भी रेल सेवा को बंद नहीं करेगा। 

एडीआरएम एके राणा ने कहा कि शाम को तोड़फोड़ की सूचना मिली है। उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। इससे रेल सेवा को कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। मंगलवार को रेल सेवा सुचारु रूप से चलेगी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें