पाक उच्चायुक्त की ओर से 21 जुलाई को दिल्ली में आयोजित ईद मिलन में हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक हिस्सा लेंगे। हुर्रियत (म) के मीडिया एडवाइजर शाहिद-उल-इस्लाम ने बताया कि हुर्रियत (म) की ओर से 2 सदस्यीय दल पाक उच्चायुक्त की ओर से आयोजित होने वाले ईद मिलन समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएगा जिसमें अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और मसरूर अब्बास अंसारी होंगे।
शाहिद ने बताया कि मीरवाइज पाकिस्तान नेतृत्व के साथ कश्मीर विवाद के विभिन्न स्वरूपों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में द्विपक्षीय वार्ता को लेकर भी उच्चायुक्त के साथ चर्चा की जाएगी। साथ ही कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का जो रुख है उस पर प्रमुखता से चर्चा होगी। ज्ञात हो कि कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी और हुर्रियत की महिला इकाई दुखत्रान-ए-मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी ने इस न्योते को पहले ही ठुकरा दिया था।