फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पिता के साथ स्कूटी पर जा रही युवती पर चढ़ाई थार

Mon, 08 Sep 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव इंदिरा नगर में शनिवार शाम को पिता के साथ स्कूटी पर जाते समय रास्ते में खड़ी थार में बैठे चालक ने टक्कर मारकर युवती और उसके पिता को घायल कर दिया।
विज्ञापन

युवती के पिता नरेश कुमार शर्मा ने मीरां साहिब पुलिस थाने में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि थार में बैठे लोग पहले से ही इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बेटी के साथ वहां से गुजर रहे थे तो आगे खड़ी थार स्कूटी पर चढ़ा दी। पुलिस थाने के बाहर खड़ी थार को ले जाने पर थाने के बाहर खड़े होने पर नारेबाजी कर मामला दर्ज करने की मांग की। इंदिरा नगर मंदिर कमेटी के प्रधान का कहना है कि स्कूटी पर थार चढ़ाने की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है। मीरां साहिब पुलिस का कहना है कि अभी तक जो बात सामने आई है उससे पता चला है कि दोनों गुटों में जमीन को लेकर विवाद होने पर इस प्रकार की घटना सामने आई है। पुलिस दोनों गुटों के लोगों की ओर से लिखित में शिकायत मिलने पर कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें