फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अल्पसंख्यक आयोग की योजनाओं के प्रति लोगों में ज्यादा जानकारी नहीं, सईद शहजादी प्रदेश के दौरे पर

Tue, 18 Apr 2023 12:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सईद शहजादी ने कहा कि संसद जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देती है तो उन्हें भी सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
National Minorities Commission member Syed Shahezadi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सईद शहजादी ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 15 बिंदुओं पर काम करने के लिए जम्मू संभाग से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग को जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

 

इससे देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू संभाग में भी अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम पर जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके। जम्मू कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को पत्रकार वार्ता में सईद शहजादी ने कहा कि वह दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है।

 

अपने दौरे के दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव के अलावा मुख्य सचिव से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दौरे के दौरान उन्हें लगा कि अल्पसंख्यक आयोग की योजनाओं के प्रति लोगों में ज्यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में समाज कल्याण विभाग की प्रशासनिक सचिव से कहा गया है कि अल्पसंख्यकों में उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जन जागरूकता लाएं, ताकि लोग योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें।
 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित विद्यार्थियों के लिए नए स्कूल खोलने, छात्रावास निर्माण के साथ साथ छात्रवृति आदि का प्रावधान रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में हिंदू अल्पसंख्यक हैं।

विज्ञापन

 

ऐसे में केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का लाभ देने में देरी क्यों कर रहा है। इस पर सईद शहजादी ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग संवैधानिक प्रावधानों के तहत कार्य कर रहा है।
 

आयोग कोई नया कानून नहीं बना सकता। अगर संसद जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देती है, तो यहां पर केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग हिंदुओं को अपनी सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें