फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, भाजपा शासित राज्यों में कौन है खुश

Fri, 15 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित विस्थापितों की सम्मानजनक घाटी वापसी के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विस्थापितों को विश्वास में लेकर काम किया जाएगा। आतंकवाद, अलगाववाद का मुकाबला करने में भारत पूरी तरह से सक्षम है। जम्मू में भाजपा के महासंपर्क अभियान के आगाज के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने यह विचार प्रकट किए।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल में जो काम हुए हैं वह कांग्रेस शासन के दौरान नहीं हुए। उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा पर यह आरोप लगाता है कि उसके शासनकाल में अल्पसंख्यक संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा विपक्ष को यह पता होना चाहिए कि देश में अल्पसंख्यकों की बहु संख्या वाले तीन राज्यों जम्मू कश्मीर, पंजाब और गोवा में भाजपा की सरकारें है और अल्पसंख्यक संतुष्ट हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के चीन दौरे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान, चीन सहित तमाम पड़ोसी देशों के साथ-साथ विश्व भर के अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कदम उठा रहे हैं। टाइम मैगजीन के प्रथम पृष्ठ पर प्रधानमंत्री की फोटो छपने से साफ है कि मोदी विश्व में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को जम्मू संभाग से ही 25 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में पार्टी जम्मू संभाग के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें