केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह ने भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत रविवार को लेह के सिंधु संस्कृति सभागार में रैली की। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को विकास की राह पर तेजी से दौड़ने का अवसर प्रदान कर दिया है।
उन्होंने कहा कि लद्दाख के लिए यूटी दर्जे की मांग को पूरा किया गया है। मोदी सरकार ने लद्दाख की जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए लोगों के लिए विकास के नए द्वार खोलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद को अनुच्छेद 370 और 35-ए की वजह से बल मिलता रहा। इस अवसर पर सांसद जाम्यांग सीरिंग नामग्याल, लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी काउंसलर ग्याल बांग्याल, विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली, धार्मिक संगठनों के नेता, भाजपा के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, लेह और कारगिल के पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।