Dilbagh Singh DGP Jammu Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को बटोत का दौरा किया जहां शनिवार को तीन आंतकवादी मारे गए थे। डीजीपी ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकवादियों का संबंध भाजपा नेता परिहार बंधु और संघ नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या से था।
उन्होंने कहा कि किश्तवाड़-डोडा में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाई जा रही आतंक विरोधी कारवाई के चलते यह आंतकवादी कश्मीर घाटी की ओर भागने की फिराक थे लेकिन जवानों ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर उन्हें मार गिराया। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द चिनाब वैली से आंतकवाद को जड़ से खत्म कर दिया गया जिसके चलते क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों की पहचान कर ली गई इसके अलावा उनके सहयोगियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
उस घर भी पहुंचे दिलबाग सिंह जहां आतंकी छिपे थे
महानिदेशक ने उस घर का दौरा किया जहां पर आतंकी छिपे हुए थे और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों का हौसला बढ़ाया।