फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से फड़फड़ा रहा पाक: गृह राज्य मंत्री

Fri, 11 Nov 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि भारत की सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान फड़फड़ा रहा है। कभी युद्ध विराम का उल्लंघन कर तो कभी अपने बरगलाए लोगों द्वारा कश्मीर में स्कूल जलाकर वह अपनी कमजोरी को दर्शा रहा है।
विज्ञापन


अहीर ने कहा कि भारत ताकतवर देश है और पाकिस्तान की उसके सामने टिकने की हैसियत नहीं है। शुक्रवार को जम्मू गेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान हमारे देश में आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश में रहता है।

गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। वहां से एक गोली चलती हैं तो यहां से कई गोलियां चलाई जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'संविधान के दायरे में शांति और बातचीत के पक्ष में'

गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर - फोटो : File Photo
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कश्मीर में किससे बातचीत करनी है और किससे नहीं यह फैसला गृह मंत्री राजनाथ सिंह ही लेंगे। अहीर ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के दायरे में शांति और बातचीत के पक्ष में है।

अहीर ने कहा कि सरहद पर गोलाबारी होने से लोगों के जानमाल की सुरक्षा को सरकार प्राथमिकता देती है। इसके लिए सभी उचित कदम भी उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रियासत के हालात पर केंद्र गृह मंत्रालय की करीबी निगाह रहती है।

यहां प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण पैकेज के तहत कार्य तय समय पर पूरे हों इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायतें भी जारी की हैं। शुक्रवार सुबह अहीर जम्मू पहुंचे और यहां से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें