जहां एक ओर घाटी में सियासी पारा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ ठंड भी अपना कमाल दिखा रही है। लद्दाख और कश्मीर संभाग के तमाम इलाके सर्दी के कारण जमने लगे हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है।
बीती रात श्रीनगर में माइनस 1.2 डिग्री तापमान रहा, यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, काजीगुंडा में 2.6 डिग्री और कोकरनाग में पारा माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।
पहलगाम में पारा 1.5 डिग्री गिर कर माइनस 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है। कुपवाड़ा में बीती रात का तापमान माइनस 1.2 डिग्री रहा। वहीं लद्दाख संभाग की बात की जाए तो यहां पर पारा माइनस 10.3 तक गिर गया है।
जबकि कारगिल में पारा 9.8 दर्ज किया गया। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कश्मीर और लद्दाख संभाग में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।