फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर पलटने से 16 यात्री घायल

Thu, 12 Nov 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केरन मोड़ पर वीरवार की देर शाम संतुलन बिगड़ने से मेटाडोर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को मजालता अस्पताल से जम्मू मेडिकल कालेज (जीएमसी) और उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दो लोगों को मजालता अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं उधमपुर से एक घायल को उत्तरी कमान के मिलिट्री अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गूजरू नगरोटा से मनवाल की तरफ जा रही मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चेरनी पहाड़ी के पास

जैसे ही मेटाडोर पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि केरन पहाड़ी के पास ढलान है। तीखा मोड़ भी है। इस कारण हादसा हुआ। तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में दस महिलाएं, पांच पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


मजालता अस्पताल से दो लोगों को उसी वक्त घर भेज दिया गया, जबकि घायल एक महिला को मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी क्षेत्र में सड़क हादसे के कारण दिवाली पर एक व्यक्ति की मौैत हो गई थी। जीएमसी पहुंचने वालों में विजय कुमार निवासी बिलावर, श्याम सिंह निवासी बट्टल, सोमा देवी निवासी बट्टल शामिल हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें