फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूल के बच्चों से भरी मिनी बस पलटी, तीन छात्राएं गंभीर घायल

Fri, 31 Jan 2025 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। एक निजी स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद घर लेकर जा रही मिनी बस(जेके02एटी-1582) चालक के नियंत्रण खोने से पलट गई। रायपुर सजदा गांव के पास हुए इस हादसे में तीन बच्चे गंभीर घायल हो गए।
चीख-पुकार के माहौल के बीच तीनों को आरएस पुरा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से बाद में एक छात्रा को छुट्टी दे गई, जबकि दो छात्राओं को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिनी बस में पचास के करीब बच्चे थे।
विज्ञापन

मिनी बस के पलटने के साथ चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के माहौल के बीच मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने मिनी बस के अंदर से बच्चों को निकालना शुरू किया। इस दौरान तीन छात्राएं गंभीर घायल दिखाई दीं। इस बीच आरएस पुरा पुलिस को भी सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने गंभीर घायल सातवीं कक्षा की प्रतिका भगत, जिविका और पांचवीं कक्षा की अमनदीप कौर को आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अमनदीप को उपचार के बाद शाम के समय घर भेज दिया गया, जबकि सातवीं कक्षा की प्रतिका भगत और जीविका को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद मिनी बस का चालक व परिचालक भाग निकले। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें