नौशेरा सेक्टर के अग्रिम कलाल इलाके में एलओसी के पास गश्त के दौरान बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत में उसे उधमपुर सैन्य अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।
नौशेरा सेक्टर के अग्रिम कलाल इलाके में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जवान नियमित गश्त पर था, तभी अचानक उसका पैर सुरंग पर पड़ गया और तेज धमाका हुआ। धमाके में जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने उसे सुरक्षित निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे हेलीकॉप्टर के जरिए उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेना के अधिकारियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। एलओसी पर पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।